रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के लिए सवालिया निशान खड़ा हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गृहमंत्री

ताम्रध्वज साहू लॉ एंड आडेर की समीक्षा कर ही रहे थे कि शहर में एक कारोबारी से साढ़े 26 लाख रूपए

लूट लिए जाने की खबर सामने आ गई।

 

सूत्रों के मुताबिक राजधानी के कुशालपुर इलाके में नंदन टीएमटी ग्रुप के कर्मचारियों से लूट की बड़ी

वारदात हुई है। खबरे आ रही है कि ग्रुप के चार कर्मचारी बड़ी रकम लेकर जा रहे थे, ठीक उसी

समय दो लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

 

बताते हैं कि आरोपियों ने क्राइम ब्रांच से होने का हवाला देते हुए रकम जप्त किया और इस रकम का

ब्यौरा मांगते हुए कहा कि थाने आकर हिसाब देकर ले जाना। वहीं पीड़ित कर्मचारियों ने इस लूट की

शिकायत डीडी नगर थाने में की है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  Lok Sabha Elections 2024: कहीं हवा में न पलट जाए बाजी, एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे नीतीश और तेजस्वी

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।