धमतरी। नगर निगम कर्मचारियों के साथ प्लास्टिक जब्त करने के दौरान 4 व्यापारियों ने गाली-गलौज

कर दी। मामले में पुलिस ने 4 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। निगम कर्मचारियों की

शिकायत के बाद कोतवाली थाने में अपराध कायम किया गया है। निगम कर्मचारियों के मुताबिक अनिल

सुन्दरावनी, सुनील जेठवानी कन्हैया कामरानी और सौरभ गुप्ता के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।

 

बता दें कि एक दिन पहले नगर निगम की टीम पॉलीथिन जब्ती के लिए स्थानीय नेहा प्लास्टिक में पहुंची

और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान व्यापारियों ने अच्छा खासा हंगामा खडा कर दिया।

 

कर्मचारियों के साथ गाली गलौच की गई। मामला इस कदर बिगड़ गया कि माहौल शांत कराने पुलिस

बुलानी पड़ी। वहीं, नगर निगम को काम रोकना पड़ गया।

 

इस दौरान निगम ने पूरे हंगामें को मोबाईल कैमरे में रिकार्ड कर लिया था। जिसके आधार पर शिकायत की

गई और अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

See also  कमांडर समेत 47 नक्सलियों ने एक साथ डाल दिए हथियार, 34 बंदूकों और भारी बारूद के साथ किया सरेंडर

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।