दिल्ली में होगी अदिति सिंह और कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की शादी सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र

रायबरेली से विधायक हैं अदिति सिंह

 

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह जल्दी ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं।

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी पंजाब  के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से तय हो गई है। यह शादी

21 नवंबर को दिल्ली में होगी। इसके बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है।

 

 

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और अंगद सैनी

 

अदिति सिंह बताती है कि यह शादी उनके पिता ने तय की थी। अदिति सिंह और अंगद सैनी दोनों के ही

परिवार दशकों से राजनीति में हैं। जितने समय से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का परिवार राजनीति में है,

लगभग उतने ही समय से अंगद सैनी का परिवार भी पंजाब की राजनीति में सक्रिय है। वहीं अदिति सिंह ने

अपनी शादी को लेकर खुशी जाहिर की है।

 

उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ शादी को लकेर बेहद खुश हैं। बताया जा रहा है

See also  IPL 2023 Auction : छत्तीसगढ़ के हरप्रीत पंजाब और अजय चेन्नई टीम में शामिल

कि अदिति सिंह और अंगद सैनी के शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं। अदिति सिंह गांधी परिवार के गढ़ माने

जाने वाले रायबरेली से आती है। फिलहाल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से लोकसभा

सांसद हैं। अदिति सिंह पिछले काफी समय से मीडिया की सुर्खियों में हैं।

 

जब राहुल गांधी से सगाई की फैली थी अफवाह :

अदिति सिंह कांग्रेस के बाहुबली नेता रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। हाल ही में वो तब सुर्खियों में आई थीं,

जब राहुल गांधी के साथ उनकी सगाई की अफवाह फैली गई थी। तब अदिति सिंह ने खुद इस अफवाह का

खंडन किया था। राहुल को अपना भाई बताया था। अदिति सिंह ने कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वो

उनको राखी बांधती हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  CG विधानसभा में संगीता और रंजना को मिला उत्कृष्ट विधायक का अवार्ड, इन पत्रकारों का भी हुआ सम्मान