गरियाबंद। जिला प्रशासन की टीम ने उड़िसा से अवैध धान की तस्करी कर गांव में छुपाने की खबर मिलते

ही दबिश देकर 200 बोरा धान जब्त किया है। बताया जा रहा है कि जिस किसान ने खेती किसानी तक नहीं

की, उसके घर में 200 बोरा धान रखा हुआ था। इस बात की सूचना मिलने पर देवभोग तहसीलदार की टीम

ने अवैघ धान को जब्त कर लिया है।

 

बता दें कि इससे पूर्व देवभोग इलाके में लगभग 2000 बोरा धान जब्त किया जा चुका है. ओडिशा सीमा से

लगे होने के चलते किसान या बिचौलिए उड़ीसा से कम कीमत पर धान लाकर यहां समर्थन मूल्य पर खपाने

का प्रयास करते हैं.

 

गरियाबंद जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में ओडिशा के धान की तस्करी कम होने का नाम

नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही का दावा कर रहा है, मगर उसके बावजूद भी बिचौलियों के हौसले

See also  ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर, वर्ना खाता हो सकता है खाली… पुलिस ने जारी किया अलर्ट

बुलंद है। किसी ना किसी रास्ते से धान की अफरा-तफरी को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें