इंटरस्कूल टूर्नामेंट में सबसे बड़ी हार

मुंबई। मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूल टूर्नमेंट हैरिस शील्ड के पहले राउंड के नॉक आउट मैच के

अजीब घटना हुई। ऐसी घटना जिसे चिल्ड्रन वेलफेयर स्कूल जल्द से जल्द भूलना चाहेगा।

 

अंधेरी का यह स्कूल बोरीवली के स्वामी विवेकानंद इंटरनैशनल स्कूल के खिलाफ मैच तो

हारा लेकिन उसके अजब बात यह रही कि उसके सारे बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए।

 

जी, उसका कोई भी बैट्समैन खाता भी नहीं खोल पाया। चिल्ड्रन वेलफेयर की पूरी टीम

सिर्फ छह ओवरों में ही ऑल आउट हो गई।

 

विवेकानंद इंटरनैशनल स्कूल की ओर से मीडियम पेसर अलोक पाल ने तीन ओवरों में

तीन रन देकर छह विकेट लिए। कप्तान वरोद वाजे ने तीन रन देकर दो विकेट लिए।

 

बाकी दो बल्लेबाज रन आउट हुए। इस शर्मनाक प्रदर्शन के चलते चिल्ड्रन वेल्यफेयर

की टीम यह मैच 754 रनों के विशाल अंतर से हार गई। यह परंपरागत इंटरस्कूल

See also  भारत का पहला Digital Nomad Village!, "Work From Hills" का मिलेगा अनुभव...

टूर्नमेंट मे शायद सबसे बड़ी हार होगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें