मुंबई/नई दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार में पूरे सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला। सत्र के

आखिर तक सेंसेक्स जहां 76.47 अंक तो निफ्टी 50 30.70 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर

केंद्र सरकार द्वारा विनिवेश की मंजूरी के बाद भारत पेट्रोलियम कॉरेपोरेशन लिमिटेड के शेयरों में 6 फीसदी की

गिरावट देखने को मिल रही है। ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल सेक्टर भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

छोटी और मझौली कंपनियों में भी गिरावट देखने को मिली है।

 

वहीं टाटा स्टील के शेयरों में 3.52 फीसदी, कोल इंडिया 3.10 फीसदी, भारती एयरटेल 2.53 फीसदी और यस बैंक

के शेयर्स में 2.05 फीसदी की गिरावट है। वहीं बढ़त वाले शेयरों में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर्स 12.61

फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं आयशर मोटर्स 2.23 फीसदी, अदानी पोट्र्स एंड एसईजेड 1.54 फीसदी,

डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज 1.33 फीसदी और हिंदुस्तान यूनीलीवर 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

See also  एयर इंडिया की फ्लाइट की रायपुर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैडिंग,सभी सुरक्षित

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।