नई दिल्ली। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति

में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। बता दें कि साध्वी पर मालेगांव धमाकों में शामिल होने का आरोप है।

साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय

सिंह को हराया था।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में कुल 21 सदस्य हैं जिनमें

अब साध्वी प्रज्ञा का नाम भी जुड़ गया है। इस समिति के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। इस समिति में

सरकार ने विपक्ष के कई नेताओं को शामिल किया है। जिसमें शरद पवार और फारूख अब्दुल्ला प्रमुख हैं।

 

कांग्रेस ने कसा तंज

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रवाद को नया मॉडल दिया है, बम ब्लास्ट

मामले में ट्रायल पर चल रहीं नेता को डिफेंस मामलों की कमेटी में शामिल किया गया। चिंता की कोई बात

See also  बिहार : सातवीं बार सीएम बने नीतीश कुमार,दो उपमुख्यमंत्री, सुशील मोदी को नहीं मिला मौका, देखें लिस्ट

नहीं, भारत माता की जय। उन्होंने लिखा कि कुछ महीनों पहले पीएम ने ‘मन से माफ ना करने’ की बात कही थी,

लेकिन अब संदेश साफ है कि नाथूराम गोडसे के भक्तों के अच्छे दिन आ गए हैं।

 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘यह देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि आतंक फैलाने

का आरोप झेल रही सांसद को रक्षा संबंधी समिति का सदस्य बना दिया।’ उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए

कहा कि मोदी जी इन्हें ‘मन से माफ नहीं कर पाए।’ लेकिन देश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिम्मेदारी दे दी।

इसीलिए तो मोदी है तो मुमकिन है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।