टीआरपी डेस्क। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर कायम होता है जिसमें सुख-दुख में एक-दूसरे

का साथ निभाने की कसमें खाई जाती है, लेकिन जब हवस की आग में रिश्ते झुलसने लगते हैं तो

उसका अंजाम इतना खौफनाक होता है जिस पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। मध्य प्रदेश

के अनूपपुर जिले केरोंडी गांव में ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला।

जहां अवैध संबधों के चक्कर में एक महिला ने अपने पति की कथित रूप से हत्या कर उसको किचन

में दफना दिया। आरोपी महिला उसी किचन में पिछले एक महीने से खाना भी बना रही थी।

दरअसल अमरकंटक पुलिस थाना के करोंदी गांव में रहने वाला महेश एक महीने से लापता था।

22  अक्टूबर को महेश की पत्नी प्रमिला ने अपने पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में लिखवाई

थी। मृतक के बड़े भाई अर्जुन बैनेवाल ने पुलिस से कहा कि उसके भाई के घर में कुछ संदिग्ध लग

See also  कोरोना के कम होते केस के बीच अब 18 अक्टूबर से ले सकेंगे हवाई उड़ानों का भी आनंद, सरकार ने किया पाबंदी हटाने का फैसला

रहा है। सूचना पर पुलिस मृतक के घर पहुंचे तो उन्हें भी कुछ दुर्गंध का अहसास हुआ।

जब किचन में दुर्गंध वाली जगह को खोदा गया तो उसमें से मृतक का शव मिला। शव को देख पुलिस के

होश उड़ गए। बताया जाता है कि महेश के एक अन्य भाई गंगाराम से प्रमिला के संबंध थे। दोनों ने अपने

रिश्ते की बात को छुपाने के लिए महेश का कत्ल किया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।