टीआरपी डेस्क। अभिनेत्री कंगना रनौत काफी समय तमिलनाडु की पूर्व सीएम और अभिनेत्री रहीं दिवंगत

जयललिता की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। आज इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है

और आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

 

 

बता दें कि कंगना रनौत को आप एक बार में पहचान नहीं पाएंगे क्योंकि उन्होने पूरी तरह से हूबहू शक्ल अख्तियार

कर ली है। काफी समय वो इस लुक टेस्ट को करवा रहीं थीं और कई बार वो फेल भी हुईं लेकिन अब उनका फाइनल

लुक रिलीज कर दिया गया है।

 

फिल्म में जयललिता के जीवन पर आधारित चार फेज दिखाए जाएंगे, जिसमें उनके फिल्म एक्ट्रेस से लेकर

तमिलनाडु के सीएम बनने तक की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग उनका लास्ट फेज

होगा, जिसके लिए कंगना के चेहरे पर एक्स्ट्रा प्रोस्थेटिक की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि दोनों के चेहरे का आकार

अलग है।

See also  Raipur Ebola Alert : इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर नोडल अफसर नियुक्त…

 

बता दें कि कंगना रनौत इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का

थलैवी होगा और ये फिल्म विजय निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 26 जून 2020 को रिलीज की जाएगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।