11 हजार 128 करोड़ की शराब बिक्री में 2 हजार 8 सौ 56 करोड़ का हिसाब नहीं,

सदन से जाँच की मांग

 

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को शराब की बिक्री का मामला जेसीसी विधायक धर्मजीत सिंह ने मामला उठाया।

जिसके जवाब में बताया गया है कि 11 हजार 128 करोड़ रुपए की शराब सरकारी दुकान से बेची गई. जबकि

कोषालय में 8 हजार 278 करोड़ रुपए जमा हुआ है।

 

जिस पर विधायक ने जवाब मांगा कि ऐसी स्थिति में 2856 करोड़ रुपए कहाँ गए? विधायक के इस सवाल का

आबकारी मंत्री कवासी लखमा जवाब नहीं दे पाए। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि 2856 करोड़

रुपए शराब खरीदी, शराब के परिवहन जैसे मदों में खर्च किए गए हैं।

 

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि ये आपकी दुकान नहीं है कि सरकारी पैसा खर्च कर

देंगे, पहले ये पैसा कोषालय में जमा होना चाहिए था। इसमें बड़ा घोटाला हुआ है, इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

See also  फोल्डस्कोप पर हुई कार्यशाला : वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों के साथ साझा किए विज्ञान के व्यावहारिक अनुभव

मैं इसकी मांग करता हूँ।

 

विधायक की मांग पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि इस मामले में किसी तरह की जांच की जरूरत नहीं है,

शराब खरीदने में राशि खर्च की गई है।

 

धर्मजीत सिंह ने कहा कि मंत्री गलत बयान दे रहे है. 2856 करोड़ रुपए कोषालय में जमा हुआ ही नहीं है। सरकार

के रिकॉर्ड में ये बिक्री नहीं आई है। कोषालय में पैसा जमा नहीं हुआ है। महासमुंद में नौ करोड़ रुपए की अब तक

की वसूली नहीं हुई है। आप धान के लिए परेशान हो रहे है, लेकिन इस विभाग में ही 2900 करोड़ रुपए का गबन हो रहा है।

 

कांग्रेसी सदस्य बृहस्पति सिंह टोके जाने पर नाराज होकर धर्मजीत सिंह ने कहा कि इस तरह से विपक्ष के सवालों

को रोका नहीं जा सकता। धर्मजीत सिंह ने सदन की समिति से जांच की मांग की, जिस पर स्पीकर ने कहा कि मैं

See also  CG Weather Update: प्रदेश में गर्मी ने दी दस्तक, शुरुआत में ही 40 डिग्री के पास पहुंचने लगा पारा, जानें मौसम विभाग का क्या है अनुमान

इस पर विचार कर लूंगा।