रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में स्वास्थ्य मंत्री

टीएस सिंहदेव ने डीकेएस अस्पताल को लेकर लगाए गए प्रश्न के जवाब में लिखित जवाब दिया है। मंत्री सिंहदेव

के जवाव में डीकेएस अस्पताल को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अपने जवाब में बताया है कि डीकेएस अस्पताल मौत का अस्पताल बन गया है। यहां

एक साल के भीतर 2346 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस लिहाज से औसतन डीकेएस अस्पताल में रोजाना

6 मरीजों की मौत होती है। बता दें यह आंकड़ा अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच हुई मरीजों की

मौत का है।

 

उन्होंने अपने जवाब में आगे बताया है कि डीकेएस अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की तुलना में 15 प्रतिशत

मरीजों की मौत हो जाती है। यानि जितने मरीज भर्ती होते हैं उनमें से 15 प्रतिशत लोगों की उपचार के दौरान

See also  समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए 27 व्यक्तियों और संस्थाओं को मिला जेएसपीएल फाउंडेशन का राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान

मौत हो जाती है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।