टीआरपी न्यूज डेस्क। “ये रिश्ता क्या कहलाता है” की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह हाल

ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने कल दिल्ली में शादी का रिसेप्शन दिया। इस मौके

पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।

 

 

मोहिना के रिसेप्शन से कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

खुद मोहिना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी रिसेप्शन में पीएम मोदी और परिवार के साथ ली

गई सेल्फी का फोटो शेयर किया है।

 

बता दें कि मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत की 14 अक्तूबर 2019 को शादी हुई थी,

ये एक रॉयल वेडिंग थी। जिसमें ये रिश्ता सीरियल के स्टार्स ने भी शिरकत की थी। मोहिना

राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

 

 

वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी

हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं। मोहिना ने इसी साल 8 फरवरी को सुयश से सगाई

See also  कोरोना इफेक्टः अब शराब दुकान और पंजीयन कार्यालय 7 अप्रैल तक रहेंगे बंद, आदेश जारी

की थी। सगाई की रस्मों का आयोजन रीवा में हुआ था।

 

 

मोहिना को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति सिंघानिया के किरदार से पहचान

मिली थी। मोहिना, एक्ट्रेस के साथ डांसर भी हैं। उन्होंने डांस इंडिया डांस में भी हिस्सा

लिया हुआ है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।