मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। बीजेपी कैंडिडेट किशन

कथोरे के नाम वापस लेने के बाद महाविकास आघाड़ी की ओर से स्पीकर पद के उम्मीदवार नाना

पटोले का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने ऐसे ही संकेत दिए हैं। भुजबल ने कहा, ‘पहले विपक्ष ने भी स्पीकर पद के

लिए उम्मीदवार खड़ा किया था, लेकिन हमारे विधायकों की तरफ से किए गए अनुरोध और विधानसभा

की शुचिता बनाए रखने के लिए उन्होंने नाम वापस ले लिया है। बता दें कि बीजेपी की तरफ से किशन

कथोरे ने स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। महाराष्ट्र विधानसभा में अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध

करने की भी परंपरा रही है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा, ‘बीजेपी ने विधानसभा स्पीकर

पद के लिए किशन कथोरे को नामित किया था। हालांकि नवनिर्वाचित विधायकों के निवेदन के बाद हमने

See also  कोरोना वायरसः स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-सरकार चौकस, सभी 29 केस मंत्री समूह की निगरानी में, 21 एयरपोर्ट पर की जा रही यात्रियों की स्क्रीनिंग

उनकी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया है।’

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।