टीआरपी न्यूज। साढ़े सात साल पहले पंजाब पुलिस की एक महिला कांस्‍टेबल को अपनी सहेली

से प्यार हो गया। दोनों ने समाज की परवाह किए बिना लिव-इन में रहने लगीं। अब महिला कांस्‍टेबल

को किसी अन्‍य युवती से प्‍यार हो गया है और दोनों के बीच संबंध बन गए हैं। इस पर लिव इन रिलेशन

में रह रही उसकी सहेली ने एतराज किया तो विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच औजमकर मारपीट हुई।

अब दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है। एक सहेली अपनी शादी होने की बात भी

कहती है, जबकि दूसरी इससे इन्‍कार कर रही है।

 

 

समाज के विरोध के बावजूद लिव इन रिलेशन में लगी रहने :

बता दें कि करीब साढ़े सात पहले यहां कार्यरत एक महिला कांस्‍टेबल काे अपनी एक सहेली से

प्‍यार हो गया। दोनों के लिए अलग-अलग रहना मुश्किल हो गया तो वे लिव इन रिलेशन में रहने लगीं।

समाज के विरोध के बावजूद दोनों अपने फैसले पर कायम रही। अब महिला कांस्टेबल के खिलाफ

See also  Land for Job Scam : लालू यादव से ईडी की पूछताछ जारी, भड़की रोहिणी बोली- 'अगर मेरे पापा को कुछ हुआ, तो…

उसकी सहेली ने आरोप लगाया है कि वह उसके साथ मारपीट करती है। युवती का कहना है कि

उनकी आपस में शादी भी हुई थी, लेकिन महिला कांस्‍टेबल इससे इन्‍कार कर रही है। सहेली ने पुलिस

को दी शिकायत में कहा है कि महिला कांस्टेबल के एक अन्य युवती से संबंध हो गए हैं। इस कारण

उनके रिश्ते खराब हो रहे हैं। इसी वजह से वह उससे मारपीट करती है। वह तो उसके लिए अपना

घर-परिवार छोड़कर आई थी, लेकिन अब वही उसको घर से निकालना चाहती है ताकि दूसरी को

लाया जा सके।

 

पुलिस के पास भी नहीं मिला इंसाफ :

सहेली का कहना है कि महिला कांस्‍टेबल द्वारा मारपीट किए जाने से उसके पैर में चोट आई है।

कांस्टेबल धमकी देती है कि वह इस समय एसटीएफ में है। उस पर नशे का केस दर्ज करवाकर

जेल में बंद करा देगी। पीडि़त युवती का कहना है कि वह पुलिस के पास भी गई, लेकिन इंसाफ

See also  निलंबित IAS समीर बिश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति अटैच, ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई

नहीं मिला। कोई भी उसकी सुनवाई करने के लिए नहीं पहुंचा और न ही उसको अपनी बात रखने

के लिए बुलाया गया।

 

दूसरी तरफ महिला कांस्टेबल ने भी थाना कैनाल कॉलोनी में सहेली के खिलाफ शिकायत दी हुई है।

उसका कहना है, मेरी सहेली से शादी नहीं हुई है, लेकिन हम दोनों साथ रहते थे। अब हमारे बीच मतभेद हो

गए हैं और हम साथ नहीं रह सकते। इस तरह पूरा मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है।

एसएसपी नानक सिंह का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।