रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला बोला है।

सीएम ने लिखा है कि ‘माननीया वित्त मंत्री जी, माना कि प्याज से आपको फर्क नहीं पड़ता लेकिन

चावल तो आप लोग खाते ही होंगे। छत्तीसगढ़ के किसानों का चावल ही खरीद लीजिये, जिससे

किसानों का भला होगा।

 

 

बता दें कि बिगड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष ने प्याज की बढ़ती कीमतों

को लकर सवाल किया तो इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा प्याज-

लहसुन नहीं खाती, इसलिए चिंता न करें। मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जिसे प्याज की कोई खास

परवाह नहीं है।’ वित्त मंत्री के इस बयान के बाद संसद में हंसी के ठहाके लगे।

 

 

See also  Youth Congress President : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में बड़ा बदलाव! 11 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।