कांकेर। नगरीय निकाय चुनाव के घमासान के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है.

खबर है कि पूर्व भाजपा विधायक सुमित्रा मारकोले ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जान से मारने की धमकी

का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सुमित्रा मरकोले ने अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल

इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि सुमित्रा ने किन नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 

बता दें कि विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद से सुमित्रा मारकोले पार्टी से नाराज चल रही है। इस

दौरान भी उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा

देकर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। हालांकि पूर्व विधायक मारकोले को चुनाव से पहले मना लिया गया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Mizoram Election Result 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरु, 40 सीटों पर कुल 174 उम्मीदवार मैदान में