रायपुर। बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। भूपेश सरकार

ने प्याज के स्टॉक लिमिट कम कर दिए हैं।

 

अब बड़े व्यापारी 50 टन से कम कर 25 टन प्याज ही स्टॉक में रख सकेंगे। वही खुदरा विक्रेता 10 टन से कम

कर 5 टन प्याज का स्टॉक रख सकेंगे।

 

सभी खाद्य अधिकारियों को नए स्टॉक लिमिट के अनुसार गोदामों की जांच कर कार्रवाई करने के लिये निर्देशित

किया गया है।

 

आपको बता दें कि प्याज के बढ़ते दामों के लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। साथ ही प्याज की हर तरफ

किल्लत हो गई है।

 

छत्तीसगढ़ में इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने स्टॉक लिमिट करने का फैसला लिया है।

 

शासन द्वारा तय लिमिट के आधार पर व्यापारी प्याज गोदामों में रख सकते हैं। अगर अधिक प्याज गोदाम में मिले

खाद्य विभाग को उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

See also  धमतरी से लगे इस गांव में डायरिया का प्रकोप, 50 से भी अधिक लोग उल्टी-दस्त की चपेट में

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।