राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर के एक होटल व्यवसायी के पुत्र के अपहरण के मामले में पुलिस

को बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक होटल व्यवसायी विनोद लुल्ला के आठ वर्षीय

पुत्र नैतिक लुल्ला को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

 

बता दें कि दो बाइक सवार युवकों ने रविवार को नैतिक का अपहरण कर लिय था और फरार हो गए थे।

सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात कैद हो गई थी। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए

शहर भर में नाकेबंदी कर दी थी। जैसे ही पुलिस को आरोपियों के ठिकाने का पता चला तो दोनों को

गिरफ्तार कर लिया और नैतिक को भी बरामद कर लिया, जो सकुशल है और जल्द ही परिजनों को

सौंप दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक अपहरण की वारदात में दो आरोपी हैं, जिनका नाम अक्षय सहारे

और कामेश गावड़े बताए गए हैं। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के सल्हेकसा के गांव कचारगढ़ के रहने वाले हैं।

See also  ब्रेकिंग: रायपुर के चंगोराभाठा, अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर सहित 5 इलाके बने कंटेनमेंट जोन, कोरोना संक्रमण बढ़ने से अलर्ट हुआ जिला प्रशासन

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।