रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले इन दिनों चरम पर है। दिनदहाड़े राजधानी में दो युवतियों पर धारदार

हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी मौके

पर पहुंच चुके हैं।

 

यह घटना टीकरापारा थाने के गोदावरी नगर का है। दोनों युवती गुलाबी नगर के एक मकान पर किराये से रहती

थी। मिली जानकारी के मुताबिक घटना 12 बजे के आसपास की है। दोनों अपने घर पर थी उस दौरान अज्ञात

आरोपी ने धारदार हत्यार से हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों ने चीख-पुकार की।

 

मृतिका में से एक का नाम मनीषा बताया जा रहा है। वो रायगढ़ की रहने वाली थी, और तीन-चार साल से

रायपुर में ही रह रही थी। वो नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। दूसरी युवती को उसकी सहेली बताया जा रहा है।

 

आवाज सूनकर जब लोग इकट्ठा हुये तो आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना के बाद मौके पर

See also  Railway Ticket Booking : रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव ! 1 अक्टूबर से जनरल रिजर्वेशन पर भी आधार अनिवार्य…

पुलिस की टीम पहुंची और दोनों युवतियों को लहू लुहान हालात में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों की

इलाज के दौरान मौत हो गयी। फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई हैं जो मामले की जांच में

जुट गयी है।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।