रायपुर। 2004 बैच के आईएएस टामन सिंह सोनवानी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सचिव

बनाया गया है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन से इसके आदेश जारी किए

गए हैं। सोनवानी को सिकरेट्री टू सीएम के साथ-साथ विमानन विभाग के संचालक और कृषि व

गन्ना आयुक्त का भी एडिश्नल चार्ज दिया गया है।

 

बता दें कि अभी सोनवानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष सचिव के साथ-साथ विमानन व कृषि

तथा गन्ना आयुक्त का एडिशनल काम देख रहे थे। 7 दिसंबर को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात

अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत कर नवीन पदस्थापना की गई है। इस संबंध में

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  जानें कौन हैं पहली महिला IPS जिन्हें मिली RPF की कमान, छत्तीसगढ़ से भी है गहरा नाता