टीआरपी डेस्क। अगर आपने अभी तक सिर्फ चुकंदर का ही स्वाद चखा है और उसी के फायदों के

बारे में जाना है, तो जरा इसके पत्तों के फायदे भी जान लीजिए। आमतौर पर लोग चुकंदर के पत्तों को

फेंक देते हैं और सिर्फ चुकंदर को ही काम की चीज मानते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। सर्दियों में रोजाना

चुकंदर के पत्ते खाने के कई फायदे हैं।

नर्वस सिस्टम से लेकर हड्डियों तक के लिए फायदेमंद :

चुकंदर के पत्तों में विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम की अत्यधिक मात्रा होती है, जिस कारण इसे

नर्वस सिस्टम से लेकर हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

 

पालक के मुकाबले ज्यादा आयरन :

आपको जानकर हैरानी होगी कि चुकंदर के पत्तों में पालक के मुकाबले आयरन की ज्यादा

मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें प्रचुर मात्रा में कॉपर, फॉसफोरस, जिंक, फाइबर, विटमिन

बी6 और कैल्शियम के अलावा कई और पौष्टिक तत्व होते हैं।

See also  Naxalite incident in Narayanpur: नक्सलियों ने चार ट्रक वाहनों में लगाई आग, थाने से महज 500 मीटर दूर देर रात मचाया उत्पात

प्रेग्नेंट महिलाओं को खाने चाहिए चुकंदर के पत्ते :

जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या फिर प्लानिंग कर रही हैं उन्हें चुकंदर और उसके पत्तों को नियमित

रूप से सेवन करना चाहिए। इसमें फोलेट की मात्रा काफी अधिक होती है जो कि भ्रूण के

विकास के साथ-साथ रेड ब्लड सेल्स, डीएनए और आरएनए के प्रॉडक्शन में मदद करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए :

इसके अलावा यह आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा है और रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।

इन बीमारियों को करे दूर :

चुकंदर के पत्ते ऑस्टियोपोरोसिस से लेकर अल्जाइर डिजीज की रोकथाम में मदद करते हैं।

इसके अलावा ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।

हाई ब्लडप्रेशर को करे कम :

इसमें मौजूद पोटेशियम और डायटरी नाइट्रेट्स हाई ब्लडप्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा भी कम रहता है। रोजाना

See also  CORONA FUND : छत्तीसगढ़ में कोरोना पर लगाम लगाने तीन जिलों को मिले सात करोड़, मुख्यमंत्री सहायता कोष से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर को मिली राशि, जानिए किस जिले को मिला कितना?

500 मिली चुकंदर या उसके पत्तों का जूस पीने से हाई ब्लडप्रेशर कम होता है।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।