रायपुर। देश में छाई आर्थिक मंदी, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों पर संकट के खिलाफ अखिल भारतीय

कांग्रेस कमेटी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ आंदोलन” करके मोदी सरकार के

खिलाफ हल्ला बोलेगी।

 

इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ से भी कांग्रेसी और किसान शामिल होंगे, जिनके लिए गुस्र्वार को दुर्ग से विशेष ट्रेन

की व्यवस्था की गई है। इस आंदोलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश सरकार के मंत्री, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश

बघेल समेत तमाम पार्टी के विधायक और आला-नेता भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सीएम व कई मंत्री

14 को ही सुबह जाएंगे।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार चल रहा है। इस कारण वार्ड प्रत्याशी और उनके

समर्थक दिल्ली नहीं जा रहे हैं। दिल्ली के आंदोलन के कारण मुख्यमंत्री, मंत्रियों, पीसीसी अध्यक्ष को चुनावी

दौरा भी प्रभावित होगा। घोषणापत्र बनाने के लिए राज्य स्तरीय समिति की बैठक तो हो चुकी है, लेकिन

See also  CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत के आसार, हवा का रुख बदलने से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

घोषणापत्र कब जारी करेंगे, यह तय नहीं है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें