मुंबई/नई दिल्ली। अमेरिका-चीन व्यापार करार को लेकर उम्मीद और ब्रिटेन के आम

चुनाव में बोरिस जॉनसन की जीत के बीच शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स

428 अंक की छलांग लगा गया। वैश्विक बाजारों में जोरदार बढ़त से यहां भी धारणा को

बल मिला।

 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 41,055.80 अंक के उच्चस्तर को छूने के

बाद 428 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,009.71 अंक पर बंद हुआ।

 

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.90 अंक या 0.96 प्रतिशत की बढ़त के

साथ 12,086.70 अंक पर बंद हुआ।

 

बता दें कि करीब 18 महीनों से अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर बातचीत की दिशा

में आगे बढ़ी है। ऐसी खबर है कि दोनों देश के प्रतिनिधियों के बीच ट्रेड अग्रीमेंट को लेकर

बातचीत आखिरी दौर में है। डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ट्वीट कर इसके संकेत दिए थे।

 

उन्होंने ट्वीट किया था कि चीन के साथ बड़ी डील के करीब। क्योंकि वह ऐसा चाहते हैं, हम ऐसा

See also  Share Market Crash: शेयर बाजार खुलते ही Sensex 721 अंक लुढ़का, Nifty भी 25000 के करीब

कर रहे हैं। इस सकारात्मक खबर का असर आज दुनिया के शेयर बाजारों पर दिखा।

 

ऐक्सिस बैंक, वेदांता लिमिटेड, एसबीआई, यस बैंक और टीसीएस के

शेयर सेंसेक्स पर टॉप गेनर्स हैं।

 

दूसरी तरफ भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, कोटक बैंक और हीरो

मोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।