घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार

बेमेतरा। जिले के नांदघाट थाना के संबलपुर (हीरापुर) इलाके में एक शख्स ने खौफनाक कदम

उठाते हुए पत्नी और मासूम बच्ची की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके

में दहशत का माहौल है।

 

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति जय कुमार साहू अपनी पत्नी सविता साहू (23 वर्ष) और बेटी

जीविका साहू (3 वर्ष) को मौत के घाट उतारकर फरार हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर

मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी.

फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टंगिया बरामद कर लिया है।

वहीं दोनों शव को कब्जे में ले लिया है और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच की कर रही है।

See also  महिलाओं के आर्थिक उत्थान का केंद्र बनेगा महतारी सदन, एक साथ 51 सदन का लोकार्पण

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।