कवर्धा/रायपुर। बाहरी प्रदेश से लाए गए धान को छत्तीसगढ़ में खपाने और नगरीय निकाय चुनाव

में कालेधन की आवक को रोकने के लिए मध्यप्रदेश सीमा पर लगाए गए चेकिंग पाइंट पर चिल्फी

पुलिस को कार की तलाशी लेने पर डिक्की में रखे गए 39.20 लाख रुपए नकद बरामद करने में

सफलता मिली है।

 

बता दें कि छग मध्यप्रदेश सीमा पर अवैध धान, मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं आगामी

नगरीय निकाय आम चुनाव के मद्देनजर सरहदी राज्य की सीमा पर चेंकिग पांईट लगाये जाने की

ताकीद दी गई है। जिसके परिपालन में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा चेंकिग पांईट लगाकर लगातार

वाहनों की चेंकिग की जा रही है।

 

शुक्रवार को सरहदी राज्य मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर एक सफेद रंग की हुंडई कार की

जब तलाशी ली गई तो उसमें ये रकम बदामद की गई। इस संबंध में वाहन चालक आशीष साहू पिता

जगदीश प्रसाद साहू जिला सागर मध्यप्रदेश द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

See also  सदर बाजार से सवा 2 करोड़ की चोरी के मामले में आरोपियों से हीरे-मोती खरीदनेवाला और चोरों को भगाने वाला गिरफ्तार

वाहन को जब्त कर लिया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।