असम में शांति, गुवाहटी में कर्फ्यू में दी गई ढील

नई दिल्ली/रायपुर/गुवाहटी। नागरिकता संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास होकर राष्ट्रपति की

मंजूरी के साथ कानून के रूप में लागू हो चुका है, लेकिन अभी तक इस कानून का विरोध लगातार जारी है।

असम से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन देश की राजधानी दिल्ली तक आ गया है। शुक्रवार को जामिया यूनिवर्सिटी

में इस एक्ट के विरोध में मार्च निकाला गया। इन सबके बीच सबसे बड़ी चिंता पूर्वोत्तर के राज्यों की बनी हुई है,

जहां विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुका है। हालांकि शनिवार की सुबह असम के कुछ इलाकों से अच्छी

खबर लेकर आई।

फिलाहल असम में शांति है और वहां कर्फ्यू में भी ढील दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, गुवाहटी में

शनिवार सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। असम के डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में दोपहर

2 बजे तक ढील दी गई है। ये जानकारी डिप्टी कमिश्नर दी है। हालांकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के

See also  संविदा पर काम कर रहे ओएसडी के पास मिली करोड़ों की संपत्ति

लिए इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद हैं। आपको बता दें कि गुरुवार की शाम से ही असम के कई इलाकों में इंटरनेट

सेवाएं बंद हैं।

छत्तीसगढ़ में नहीं लागू होने देंगे सीएबी: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी खबर नागरिकता संशोधन बिल 2019 को लेकर है। Citizenship amendment bill

लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद भी इसे छत्तीसगढ़ में लागू नहीं किया

जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएबी को प्रदेश में लागू करने से साफ इन्कार कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई प्रदेशों में सीएबी को लागू नहीं किया जा रहा है, हम भी छत्तीसगढ़ में लागू नहीं होने

देंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक ट्वीट किया था, जिसमें मुख्यमंत्री से

आग्रह किया था कि सीएबी को प्रदेश में लागू नहीं किया जाए।

 

दिल्ली में कांग्रेस की भारत बचाव रैली में शाामिल होंगे कार्यकर्ता

कांग्रेस की ओर से दिल्ली में 14 दिसंबर को भारत बचाओ रैली का आह्वान किया गया है। इस रैली में देश के

See also  Chhattisgarh News: पट्टा दिलाने के बदले पटवारी ने ली बकरे और बैल की रिश्वत, अब मोबाइल बंद कर हुआ फरार

विभिन्न् राज्यों से कांग्रेसी कार्यकर्ता और बड़े नेता शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसी कड़ी में

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता

दिल्ली के लिए रवाना हुए। सभी कार्यकर्ता आज कांग्रेस की भारत बचाव रैली में शामिल होकर केंद्र सरकार

के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook 

पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक

में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।