नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन रविवार को भी जारी है जिसने हिंसक

रूप धारण कर लिया है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने जामियानगर से ओखला की तरफ मार्च निकाला।

प्रदर्शनकारियों में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस के साथ

झड़प हुई और प्रदर्शनकारियों ने साउथ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तीन बसों और कुछ बाइक में आग लगा

दी।

घटनास्थल पर दमकल के चार वाहनों को भेजा गया है। उधर, केंद्रीय दिल्ली के जंतर-मंतर में पूर्वोत्तर के स्टूडेंट्स

शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।हाथों में तिरंगा और प्लेकार्ड लिए प्रदर्शनकारी नए नागरिकता कानून के खिलाफ

नारेबाजी कर रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

 

उन्होंने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के सामने मथुरा रोड के दोनों कैरेजवे को बाधित कर दिया है। उधर, अहतियातन कदम उठाते

हुए ट्रैफिक पुलिस ने ओखला अंडरपास से सरिता विहार जाने वाले मार्ग पर यातायात रोक दिया है। लोगों से अपील की गई

See also  चित्रकोट उपचुनाव: तीन बजे तक 70 फीसदी से ज्यादा मतदान

है कि वे इस रास्ते न गुजरें।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।