बस में 40 लोग सवार थे

काठमांडू। नेपाल के दोलखा के कालीन चौक से काठमांडू जा रही बस के खाई में गिरने से 14

लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। रविवार सुबह यहां के सिंधुपालचोक जिले

में एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में करीब 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई

लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बस में 40 लोग सवार थे। घटना स्थल पर राहत

और बचाव कार्य लगातार किया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़

भी सकती है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक 40 तीर्थयात्रियों से भरी एक बस कालीचौक मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान सुबह

करीब साढ़े आठ बजे बस सिंधुपालचौक जिले के सुनकोशी ग्रामीण नगर पालिका के पास चालक ने

अचानक अपना नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी। हादसे

See also  बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में लाकडाउन पर बड़ा फैसला कभी भी, सीएम भूपेश बघेल कैबिनेट से चर्चा के बाद कर सकते हैं ऐलान

के शिकार हुए लोगों के घरवालों से पुलिस संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।