मुंगेली/रायपुर। मनरेगा में उत्कृष्ट काम के लिए छत्तीसगढ़ का मुंगेली जिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

होगा। इसी महीने की 19 तारीख को दिल्ली में मुंगेली जिला को सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि 2011 बैच के आईएएस डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में मनरेगा के क्षेत्र में काफी शानदार

काम किया है, इससे पहले बिलासपुर में जिला पंचायत सीईओ रहते हुए भी भूरे ने मनरेगा के लिए

बड़ा काम किया और स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के लिए काम किया।

 

बता दें कि मनरेगा में में बेहतर काम के लिए देशभर के 18 जिलों की लिस्ट जारी की गयी है, इस लिस्ट

में छत्तीसगढ़ से मुंगेली इकलौता जिला है। मुंगेली को देश में 9वां स्थान मिला है, वहीं पहले दो पायदान

पर पश्चिम बंगाल का बांकुरा और कूचबिहार जिला है, जबकि तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश का

सिरकाकुलम जिला है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  छत्तीसगढ़ के आश्रम-छात्रावासों में तीन साल में 40 आदिवासी बच्चों की मौत, कांग्रेस ने किया सदन से बहिर्गमन

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।