नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में

गिरफ्तार की गईं ऐक्ट्रेस पायल रोहतगी को जमानत मिल गई है। बता दें कि उन्हें देश के पहले प्रधानमंत्री

पंडित जवाहर लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में राजस्थान पुलिस ने अहमदाबाद से

रविवार सुबह हिरासत में ले लिया था। उन्हें 25-25 हजार के दो मुचलकों पर जमानत दे दी गई है।

 

गिरफ्तारी के बाद पायल रोहतगी को 9 दिन यानी 24 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

था। उन्हें लूट और हत्या समेत अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी महिला कैदियों के साथ जेल में रखा गया था।

मंगलवार को पायल की तरफ से अडिशनल चीफ जुडिशल मैजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत याचिका पेश की गई थी

लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दी थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Breaking : सहकारिता मंत्री के OSD हटाए गए, मंत्रालय से आदेश जारी…

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।