अंबिकापुर। सूरजपुर कोतवाली के लाकअप से अपहरण बलात्कार और पॉस्को एक्ट का आरोपी थाने से तड़के

फारर हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी निगरानी के लिए मौजूद पुलिस स्टाफ़ सो रहा था तभी वह भाग

निकला। आईजी केसी अग्रवाल के निर्देश पर कप्तान राजेश कुकरेजा ने ASI समेत 6 को निलंबित कर दिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर कोतवाली में देर शाम नबालिग आरोपी को लाया गया था। युवक एक किशोरी

को लेकर भाग गया था, पुलिस ने किशोरी को बरामद कर सखी सेंटर के सुपुर्द कर दिया और युवक के विरुद्ध

अपहरण बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत मामला क़ायम कर दिया।युवक को आज कोर्ट में पेश किया जाना था।

आरोपी युवक का नाम सूरज विश्वकर्मा है।

 

युवक तड़के क़रीब पौने पाँच पर थाने से भाग गया। इस आरोपी युवक की निगरानी के लिए 6 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी

लगाई गई थी। आरोप है कि जबकि युवक भागा, उसकी निगरानी के लिए लगाया गया अमला सो रहा था। निलंबित

See also  WhatsApp Privacy: दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार, फेसबुक, व्हाट्सएप से मांगा जवाब, जानिए क्या है नई प्राइवेसी पॉलिसी?

स्टाफ में ASI शोभित पैकरा, हेड कॉन्स्टेबल विष्णु देव, आरक्षक भीमेश आर्मो,आरक्षक अनीश तिवारी, आरक्षक

बृजलाल सिंह, आरक्षक मदन भगत शामिल हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।