रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार देर रात को 10वीं और 12वीं बोर्ड

परीक्षाओं की घोषित कर दी है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत एक साथ होगी। दोनों

ही कक्षाओं की परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च

तथा 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च को खत्म हो होगी।

सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक 10वीं बोर्ड की कुल 77 विषयों एवं 12वीं बोर्ड की कुल 116 विषयों की
परीक्षाएं होंगी। इनमें कौशल आधारित समेत भाषाओं व प्रमुख विषय भी शामिल है। परीक्षा सुबह
10 बजे से शुरू होगी और हर स्टूडेंट को प्रश्नपत्र पढऩे के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं को अलग-अलग क्लियर
करना होगा। एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।
बोर्ड ने परीक्षा की डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट (www.cbse.nic.in) इन
पर जारी की है। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

10वीं बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शिड्यूल

तारीख                     विषय

See also  RBI: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, सस्ती ईएमआई के लिए करना होगा इंतजार

17 फरवरी 2020 – होम साइंस

26 फरवरी 2020 – इंग्लिस कॉम्युनिकेटिव , इंग्लिश लैंग्वेज व लिट्रेचर

29 फरवरी 2020 – हिंदी कोर्स-ए, हिंदी कोर्स-बी

4 मार्च 2020 – साइंस थ्योरी, साइंस प्रैक्टिकल

7 मार्च 2020 – संस्कृत

12 मार्च 2020 – मैथ्स स्टैंडर्ड, मैथ्स बैसिक

18 मार्च 2020 – सोशल साइंस

20 मार्च 2020 – कंप्यूटर एप्लिकेशन

12वीं बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शिड्यूल – तारीख विषय

22 फरवरी 2020 – साइक्लोलॉजी

24 फवरी 2020 – फिजिकल एजुकेशन

27 फरवरी 2020 – इंग्लिश इलेक्टिव व इंग्लिश कोर

28 फरवरी 2020 – उर्दू कोर एवं इलेक्टिव, संस्कृति

कोर एवं इलेक्टिव

2 मार्च 2020 – फिजिक्स

3 मार्च 2020 – हिस्ट्री

5 मार्च 2020 – अकाउंट्स

6 मार्च 2020 – पॉलिटिकल साइंस

7 मार्च 2020 – कैमिस्ट्री

13 मार्च 2020 – इकोनॉमिक्स

14 मार्च 2020 – बॉयोलॉजी

17 मार्च 2020 – मैथ्स

20 मार्च 2020 – हिंदी कोर एवं इलेक्टिव

23 मार्च 2020 – जियोग्राफी

24 मार्च 2020 – बिजनेस स्टडीज

See also  कांग्रेसी महिला नेत्री का पत्र वायरल, 'किसी भी रोड एवं बिल्डिंग का अवलोकन हमारे पार्टी के कार्यकर्ता या मेरे प्रतिनिधि द्वारा किया जाएगा'

26 मार्च 2020 – होम साइंस

28 मार्च 2020 – बॉयोटेक्नोलॉजी

30 मार्च 2020 – सोशलॉजी

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।