अक्षय कुमार की दूसरी रैंक सलमान तीसरे नंबर पर फिसले

टीआरपी डेस्क। फोर्ब्स इंडिया ने 2019 के सेलेब्रिटी 100 की सालाना लिस्ट गुरुवार को जारी की।

यह पहला मौका है जब किसी खिलाड़ी ने फोब्र्स सेलेब्रिटी 100 की सूची में टॉप पोजीशन हासिल की

है। इससे पहले तक इस स्थान पर बॉलीवुड दिग्गजों का कब्जा रहता था। टॉप 100 सेलेब्रिटी का चयन

अनुमानित आय और प्रिंट-सोशल मीडिया पर उनकी प्रसिद्धि के आधार पर किया गया।

 

टॉप पोजीशन क्रिकेटर विराट कोहली को मिली है। उनकी सालाना कमाई 252.72 करोड़ रुपए रही।

इसमें उनकी मैच फीस, बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और हर प्रायोजित इंस्टाग्राम

पोस्ट से होने वाली 8 अंकों की फीस भी शामिल है। 2018 में उन्हें आईसीसी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर

(Cricket of the year) चुना था।

 

बॉलीवुड से अक्षय कुमार दूसरी पोजीशन पर रहे, जिनकी कुल कमाई 293.25 करोड़ रही। वे 2019

की फोब्र्स यूएस वल्ड्र्स हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल इकलौते भारतीय हैं। उन्होंने

See also  काले-घने बादलों से दिनभर घिरा राजधानी का आसमान, तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

65 मिलियन डॉलर की इनकम के साथ 33वीं पोजीशन हासिल की थी। सलमान खान को इस साल

तीसरा स्थान मिला और उनकी कमाई का आंकड़ा 229.25 करोड़ रहा।

 

पहली बार टॉप 100 में पहुंचे :

टॉप 100 लिस्ट में पहली बार सेलेब्रिटी शेफ रणवीर बरार और विकास खन्ना ने पोजीशन हासिल की है।

ओटीटी प्लेटफॉम्र्स के कारण कल्कि कोएचलिन (93वीं रैंक) और सैफ अली खान (74वीं रैंक) भी लिस्ट

में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। इस बार की लिस्ट दिव्या जे शेखर, नंदिका त्रिपाठी, नैनी ठाकर,

पंक्ति मेहता कड़किया, प्रनित सारदा, सलिल पांचाल और वर्षा मेघानी ने फाइनल की।

इस बार की लिस्ट की खासियत :

  • शाहरुख खान ने महज एक फिल्म जीरो की रिलीज के बाद टॉप 10 में जगह वापस पाई है।

जबकि उनकी कमाई पिछले साल की तुलना में 27 प्रतिशत तक कम महज 124.38 करोड़ रही।

 

  • टॉप 10 में पहली बार दो महिलाएं भी शामिल रहीं, जिनमें आलिया भट्?ट को 8वीं और दीपिका
See also  Again Rhetoric On Reservation Issue In Chhattisgarh- कपिल सिब्बल बोले राज्यपाल अनुमति दें, या फिर राष्ट्रपति को रेफर करें

पादुकोण को 10वीं रैंक मिली है।

 

  • टॉप 100 लिस्ट में पहली बार दिशा पाटनी (43वीं रैंक), कृति सैनन (38वीं रैंक) और

सारा अली खान (66वीं रैंक) का नाम शामिल हुआ है।

ये हैं टॉप 10 सेलेब्रिटीज :

पोजीशन       रैंक                              होल्डर इनकम
1                  विराट कोहली                    252.72 करोड़
2                 अक्षय कुमार                      293.25 करोड़
3                 सलमान खान                     229.25 करोड़
4                 अमिताभ बच्चन                 239.25 करोड़
5                 महेन्द्र सिंह धोनी                 135.93 करोड़
6                 शाहरुख खान                     124.38 करोड़
7                 रणवीर सिंह                        118.2 करोड़
8                आलिया भट्ट                          59.21 करोड़
9                सचिन तेंदुलकर                     76.96 करोड़
10             दीपिका पादुकोण                      48 करोड़
(इन सेलेब्स की कमाई का आंकड़ा 1 अक्टूबर 2018 से 30 सितंबर 2019 तक का है।)

See also  अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' के नाम पर हुआ विवाद, मेकर्स को बदलनी पड़ी Film का टाइटल

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।