रायपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में राजधानी में रैली निकाली गई।

रैली का आयोजन मरीन ड्राइव में किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्रों ने इस बिल का

स्वागत किया। विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर के माध्यम से नागरिकता संशोधन बिल के लिए

समर्थन दर्शाया गया।

साथ ही इस नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी आम लोगों को दी गई। उन्होंने

कहा कि जनता किसी के बहकावे में न आए। इस बिल के खिलाफ पूरे देश में दुप्रचार किया

जा रहा है।

 

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में अभविप के प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता, विभाग

संयोजक विकास मित्तल, आकाश शर्मा, अमन यादव, शरद, ऋषभ दुबे, सुप्रिया, निशांत,

आशीष साहू, अनिल वर्मा, प्रियंक पांडे शामिल रहे। उनके साथ डिग्री गर्ल्स कॉलेज, मैट्स

विश्वविद्यालय, हरिशंकर कॉलेज, मैट्स विश्वविद्यालय, हरिशंकर कॉलेज, दुर्गा कॉलेज समेत

अन्य महाविद्यालय के छात्र भी इस रैली में शामिल हुए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  छत्तीसगढ़ः पॉजिटिव सैंपलों की होगी Whole Genome Sequencing, अस्पतालों में बढ़ेगी सैंपलिंग

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।