गदलपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग

जारी है। करीब छह घंटे से रुक-रुक कर दोनों ओर से गोलियां चल रही हैं। इस बीच एसटीएफ और डीआरजी

के जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। मौके से जवानों को एक राइफल सहित अन्य सामान

बरामद हुआ है।

 

बता दें कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बुधवार को ही चिंतागुफा थाने और दोरनापाल कैंप

से एसटीएफ और डीआरजी जवानों की टीम को रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान लौटते समय गुरुवार

सुबह करीब 7 बजे सिंघनमड़गू के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस

पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

 

इस दौरान एक महिला नक्सली के मारे जाने की खबर है। उसका शव भी बरामद कर लिया गया है।

नक्सलियों की सूचना पर पुलिस की ओर से बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। अभी तक जवान लौटे

See also  बालक छात्रावास में नाबालिग छात्रा की पिटाई, पूर्व सीएम ने किया सवाल- Video

नहीं है। उनके लौटने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।