धरसीवां। कूंरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी कमर अली उर्फ राजा पर देर

रात साढ़े बारह बजे के आसपास अज्ञात बाइक सवारों ने गोली चलाई। गोली चलाकर बाइक सवार दो

युवक मौके से फरार हो गए। इस हमले में निर्दलीय उम्मीदवार कमर अली बाल बाल बच गए।

 

प्रत्याशी कमर अली चुनावी प्रचार से वापस आ रहे थे। तभी कल रात कोल स्टोर के पास कार के सामने दो

वाइक सवारों ने अपनी बाइक खड़ी कर उन पर गोली चलाई। जिसमे वह बाल बाल बच गए। गोली चलाने

वालों में एक बाइक सवार हेलमेड पहना था, जबकि दूसरा रुमाल से चेहरा ढंके हुए था।गोली चलने से

निर्दलीय उम्मीदवार कमर अली की गाड़ी का शीशा टूट गया। कमर अली इस हमले में बाल-बाल बच गए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ी कोरोना की रफ़्तार, अगली लहर से बचने बरतें सावधानी, प्रदेश में मिले 5212 नए संक्रमित, पढ़ें आज का मेडिकल बुलेटिन