रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 और 21 दिसंबर को नई दिल्ली और गुजरात के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित

दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 20 दिसंबर को रात्रि 8 बजे रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर रात्रि 10

बजे नई दिल्ली पहुंचेगे और वहां छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 21 दिसंबर को

पूर्वान्ह 11.30 बजे नई दिल्ली के हॉटल ताज में आयोजित फिक्की के 92वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम के बाद गुजरात के अहमदाबाद होते हुए अपरान्ह 3.40 बजे ऊंचा जिले के मेहसाणा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री

वहां आयोजित लक्षचण्डी महायज्ञ में शामिल होने के उपरांत रात्रि 9 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  AEBAS Mandatory : समयपालन को लेकर सरकार सख्त! सभी सरकारी कार्यालयों में अब AEBAS अनिवार्य, आदेश जारी…