रायपुर/जशपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए किए जा रहे वाहन जांच के दौरान पुलिस ने झारखण्ड

से आ रहे अवैध धान को जब्त किया है। जब्त बोरियों को मंडी विभाग के सुपुर्द किया गया है। कोतवाली

प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने बताया कि शनिवार को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के मतदान को देखते

हुए कोतवाली पुलिस की टीम शहर और इसके आसपास के क्षेत्र में वाहनों की जांच में जुटी हुई थी।

इसी दौरान पुलिस के जवानों ने झारखण्ड की ओर से आ रहे एक स्वराज माजदा ट्रक को पुलिस के

जवानों ने जांच के लिए रोका।

 

इस ट्रक की तलाशी लिए जाने पर पुलिस को 60 बोरी धान और 40 बोरी उड़द का मिला। वाहन चला

रहे बंन राम से धान से संबंधित दस्तावेज की मांग की गई। चालक किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत करने

में विफल रहा। मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी 11 एबी 1912 को

See also  PCC चीफ बनने के बाद दीपक बैज पहली बार पहुंचे रायपुर, कुछ देर में लेंगे शपथ

जब्त कर थाना ले आई। पुलिस ने जब्त किए गए वाहन व धान को मंडी विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

 

बता दें कि पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिसा से धान की अवैध आवक रोकने के लिए जिला प्रशासन

ने 15 चेक पोस्ट स्थापित करने के साथ उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा

जब्त किया गया अवैध धान झारखंड की डूमरी से लाए जाने का संदेह जताया जा रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।