रायपुर। राजधानी रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो के लिए सुबह 8 बजे से

मतदान शुरू हो गया है। सभी पोलिेग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं

की लंबी कतार लगी हुई है।

बता दें कि इस बार प्रदेशभऱ में बेलेटपेपर से मतदान हो रहा है। इस वजह से

ज्यादा समय लग रहा है,मतदान की गति भी धीमी है। रायपुर नगर निगम

के 70 वार्डों के लिए 1128 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 254 सवेंदनशील

मतदान केंद्र हैं। राजधानी में मतदान केन्द्रों पर 1700 के आसपास

पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने डाले वोट


वार्ड क्रमांक 34 में रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा

ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया है।

कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन अपनी पत्नी के साथ वोट


रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन अपनी पत्नी के साथ वोट डाला है।

कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने शेयर की सेल्फी


रायपुर कमिश्नर संभाग जीआर चुरेन्द्र ने अपनी पत्नी के साथ आज

See also  TRP BREAKING : बीजेपी ने तय किए नगर निकाय चुनाव प्रभारी,बृजमोहन धमतरी तो प्रेमप्रकाश को बिलासपुर का जिम्मा, जाने पूरी लिस्ट

सुबह रायपुर के शांति नगर के पीजी उमाठे स्कूल पहुँचकर लाइन में

खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया,उसके बाद उन्होंने मतदान

किया। उन्होंने मतदान के बाद सेल्फी ज़ोन में सेल्फी भी ली।

प्रदेश के 2 हजार 840 वार्डों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम


बता दें कि प्रदेश के 151 नगरीय निकायों के 2840 वार्डों के लिए वोटिंग

हो रही है। कड़ाके की ठंड बावजूद लोग बड़ी संख्या में मतदान केन्द्र

पहुंच रहे हैं। मतदान सुबह 8 से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

10 हजार 161 पार्षद प्रत्याशी मैदान में

नगरीय निकाय चुनाव में 10 हजार 161 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं।

प्रदेश के कुल 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका और 105 नगर पंचायत

में चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। इसके लिए प्रदेश भर में कुल 5406

मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 151 नगरीय निकायों के 2840 वार्डों के लिए

वोटिंग होना है। 21 हजार मतदान कर्मी तैनात किए किए गए हैं। जिसकी

See also  Horoscope 16 June 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मतों की गिनती 24 दिसंबर को की जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।