हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों के मामले में तेलंगाना

हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हुए चारों आरोपियों के शवों का दोबारा पोस्टमार्टम करने का कहा है।

इसके पूर्व कोर्ट के निर्देश के बाद चारों आरोपियों के शव गांधी हॉस्पिटल की मर्च्युरी में रखे गए थे।

 

बता दें कि हैदराबाद पुलिस द्वारा किए गए इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट और

तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की गईं थी। आज तेलंगाना हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद हत्या

की सही वजह को जानने के लिए दोबारा पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया गया है।

 

 

आपको याद दिला दें कि हैदराबाद में महिला डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले

चारों आरोपियों को पुलिस ने 6 दिसंबर की सुबह एनकाउंटर में मार गिराया था। एनकाउंटर को लेकर

पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि जब चारों आरोपियों को क्राइम सीन रीक्रिएट

See also  RBI का ऐलान : नहीं होगा रेपो रेट में बदलाव, महंगाई दर के अनुमान में वृद्धि

करने के लिए दोबारा घटनास्थल पर लाया गया था, इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीन

कर उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने बचाव में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की थी।

दोनों ओर से लगभग 5 से 10 मिनिट तक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें चारों आरोपियों की मौत हो गई थी और

कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।