परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। अभनपुर इलाके में प्रेमी के परिजनों द्वारा प्रेमिका को जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया है।

प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था, जहां प्रेमी की अनुपस्थिति में उनके परिजनों ने युवती

के साथ मारपीट कर उसे जिंदा जला दिया। पीडि़ता इस हादसे में 80 से 85 प्रतिशत जल चुकी है जिसका

इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर के अभनपुर इलाके का है। पीडि़ता के भाई का आरोप हैं कि उसकी

बहन का उसी के गांव कोल्हा के लल्लू के साथ तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी दोनों

के परिवार वालों को थी। 18 दिसंबर की शाम को लल्लू ने मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। शाम को

जब पीडि़ता प्रेमी के घर पहुंची तो लल्लू किसी काम से बाहर चला गया था। लल्लू की गैर मौजूदगी में परिजनों

See also  कोल स्कैम में जेल में बंद निखिल चंद्राकर पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

ने पीडि़ता के साथ मारपीट की और उसे जिंदा जला दिया।

 

पीडि़ता के भाई ने पुलिस को बताया कि ये सारी जानकारी उसकी बहन ने अस्पताल जाते वक्त दी। पीडि़ता

के भाई ने लल्लू के परिजन जलाल, दकल्हा बाई, नैनी बाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अभनपुर थाना

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307/ 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।