रायपुर। नाइजीरिया समुद्री लुटेरों के चंगुल से रायपुर के तिवारी दंपती को छुड़ा लिया गया है। समुद्री जहाज

के चीफ मैकेनिकल इंजीनियर विजय तिवारी और उसकी पत्नी अभी नाइजीरिया पुलिस के हवाले है। बताया

जा रहा है कि राजधानी के विजय तिवारी और अंजू तिवारी सहित 19 लोगों को रिहा कर दिया गया है। ये अभी

नाइजीरिया पुलिस हेडक्वार्टर में है और 19 लोगों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। तिवारी दंपती

23 दिसंबर को मुंबई लौटेंगे।

 

गौरतलब है कि बीते दिनों समुद्री लुटेरों ने समुद्री जहाज के क्रु मेंबरों का अपहरण कर लिया था। अपहरण किए

गए लोगों में रायपुर के विजय तिवारी और उनकी पत्नी अंजू तिवारी शामिल थी। समुद्री जहाज के चीफ मेकेनिकल

इंजीनियर ने चार महीने के सफर को देखते हुए अपनी पत्नी को भी साथ ले गया था।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद सुनील सोनी ने तिवारी दंपती को छुड़ाने में कारगर

See also  BSP president Armstrong murder case: तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

पहल की है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इसको लेकर विदेश मंत्रालय और दूतावास से संपर्क किया था। प्रदेश सरकार

के अधिकारी तिवारी के परिवार और मंत्रालय से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। अब उनके समुद्री लुटेरों से छूटकर

जल्द ही वापस घर आने की खबर से सभी खुश हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।