प्रेमी की मां और भाभी गिरफ्तार

रायपुर/अभनपुर। अभनपुर थानांतर्गत ग्राम खोला में प्रेम प्रसंग मामले में जिस युवती को प्रेमी के परिजनों

ने जिंदा जला दिया था, उसकी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद युवती को गंभीर स्थिति में इलाज के

लिए राजधानी के डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो

गई। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी की भाभी और मां को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर के ग्राम खोला की रहने वाली 20 वर्षीय सरस्वती सोनवानी के पड़ोस

के युवक लल्लू सतनामी से प्रेम प्रसंग था। 18 दिसंबर को लल्लू ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए घर

बुलाया था। सरस्वती सोनवानी लल्लू के घर मिलने पहुंची तो लल्लू के पिता जलाल सतनामी मां दुकलहा व

भाभी नैनीबाई ने लल्लू को घर से बाहर भेज दिया और फिर सरस्वती से विवाद करते हुए उसके साथ

See also  CM Bhupesh's Letter To CLP Chandel- CM ने लिखा PM से मिले ताे रखे राज्यहित के लिए ये मांगें

मारपीट कर जिंदा जलाने की नीयत से उसके ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। इस हादसे में युवती

85 प्रतिशत झुलस गई थी। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लल्लू की भाभी व मां को

कल शाम को ही हिरासत में ले लिया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।