नई दिल्ली/ रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को झारखंड में कांग्रेस

विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस ने झारखंड विधासभा चुनाव में पड़ोसी राज्य होने के नाते छत्तीसगढ़ को विशेष

महत्व दिया था। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी।

जिसके परिणाम में झारखंड में बीजेपी के सफाए के रूप में सामने आया।

 

बता दें कि मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन किया गया था और जेएमएम-आरजेडी

के साथ समन्वय बनाने का​ जिम्मा सौंपा गया था। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के

पीछे छत्तीसगढ़ के जिन कांग्रेस नेताओं को भाजपा के गढ़ में सेंध लगाई उनमें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मुख्यमंत्री

भूपेश बघेल, खादध मंत्री अम​रजीत भगत शामिल हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  आईटी पार्क से बनेगी युवाओं की नई पहचान, युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर रोजगार

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।