रायपुर। निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में मुकाबले के बाद अब काफी कुछ स्थिति साफ होती दिख

रही है। जगदलपुर में एक वक्त मुकाबला बराबरी का था। 48 कुल वार्ड वाले निगम में पहले 23-23 सीटों

पर जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे थे, लेकिन ताजा रूझान में अब

कांग्रेस 28 सीट पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी अब 19 पर आ गयी है।

 

वहीं रायपुर की बात करें तो बढ़त के बाद एक बार फिर बीजेपी यहां पिछड़ती दिख रही है। यहां कांग्रेस ने

32 वार्ड में बढ़त बनी हुई है, जबकि बीजेपी 28 वार्डों में आगे चल रही है। यहां पहले भाजपा ने करीब दो से

तीन घंटे तक बढ़त बनाई हुई थी।

 

बिलासपुर और कांग्रेस में बराबरी का मुकाबला है। 70 कुल वार्ड संख्या में 33 वार्डों में कांग्रेस और 34 वार्डों

में बीजेपी आगे चल रही है।

See also  Maithili Thakur joins BJP : लोक गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में हुई शामिल, कई दिनों से चल रही अटकलों पर लगा विराम, इस सीट से लड़ सकती है चुनाव

 

वहीं चिरमिरी नगर निगम पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। इससे पहले अंबिकापुर में भी कांग्रेस ने कब्जा

जमा लिया था।

 

वहीं धमतरी में एक बार फिर भाजपा की बढ़त है। राजनांदगांव, रायगढ़ और बिलासपुर में कड़ा मुकाबला

दिख रहा है।

कई बड़े चेहरें पिछड़ते नजर आए :

रायपुर नगर निगम में कांग्रेस के महापौर के दावेदार प्रमोद दुबे हर राउंड में आगे पीछे हो रहे हैं वहीं एजाज

ढेबर निर्णायक जीत के करीब हैं। ज्ञानेंद्र शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं।

 

वहीं भाजपा के सुभाष तिवारी लगातार पिछड़ते दिख रहे हैं। राजीव अग्रवाल और प्रफुल्ल विश्वकर्मा,

सूर्यकांत राठौर पिछड़ते दिख रहे हैं वहीं मीनल चौबे 250 वोट की मामूली अंतर से बढ़त बनाए हुई हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।