एक युवक गंभीर रूप घायल

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के तुमान में तेज रफ्तार माजदा ने एक बाइक सवार को

ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक

गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। सूचना पर

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत करने की कोशिश की।

 

 

 

 

 

 

मृतक का नाम लक्ष्मी कंवर है, जो गिधौरी से अपने गांव कुदरीटार जांजगीर-चांपा लौट रहा था। तभी

बाइक सवार धान से भरे माजदा वाहन की चपेट आ गए। ये हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक ने

मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं साथी युवक की हालत गंभीर बनीं हुई है।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 112 और उरगा पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं हादसे के बाद ग्रामीण

आक्रोशित हो गए। लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस द्वारा लोगों को समझाइश दी जा

See also  अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ को जीएसटी मिलने का रास्ता साफ मिलेंगे 8.5 करोड़ , काउंसिल की बैठक कल

रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।