रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और छतीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के बीच चल रही जुबानी

जंग अब सोशल मीडिया में पहुंच गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने भगत पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को एक ट्वीट

किया है।

इसमें उन्होंने भगत से पूछा है कि ‘क्या रेणुका को मांदर बजाकर नचाने की बात करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के

मंत्री कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को नचाएंगे?

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री को आमंत्रित नहीं

किए जाने की बात से हुई। रेणुका सिंह अंबिकापुर से सांसद हैं। भगत भी इसी संभाग की सीतापुर सीट से विधायक हैं।

 

अंबिकापुर प्रवास पर पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री ने छतीसगढ़ से इकलौती मंत्री होने के बावजूद आदिवासी नृत्य महोत्सव में

See also  IND vs SA 1st Test : अपने ही जाल में फंसी भारतीय टीम! स्पिन ट्रैक में सारे बल्लेबाज हुए फ्लॉप, 124 रन के टारगेट के जवाब में 93 पर ढ़ेर…

आमंत्रित नहीं करने का आरोप लगाया था। रेणुका के इस आरोप पर संस्कृति मंत्री भगत ने चुटकी लेते हुए सार्वजनिक

बयान दिया था कि वे रेणुका सिंह को बुलाएंगे और नचवाएंगे भी। अमरजीत भगत ने चुटकी लेते हुए कहा कि सार्वजनिक

रूप से बयान दिया था कि वे रेणुका सिंह को बुलाएंगे और नचवाएंगे भी। इस समारोह में खुद मंत्री भगत ने मांदर बचाने

की बात कही थी ।

माना जा रहा है कि इसी के जवाब में रेणुका ने उक्त ट्वीट किया है। इस संबंध में भगत से संपर्क करने की कोशिश

की गई, लेकिन नृत्य महोत्सव में व्यस्त होने के कारण उनसे बात नहीं हो पाई।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।