प्रियंका बोलीं- कांग्रेस को छोड़कर दूसरी पार्टियां सरकार से डर रहीं

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर

कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने सीएए

को नोटबंदी का दूसरा चरण बताया। उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ गरीबों को दस्तावेज दिखाने को

कहा जाएगा।

प्रियंका गांधी ने लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उधर, कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में प्रियंका गांधी ने कहा

कि सीएए और एनआरसी के विरोध में दूसरी पार्टियां खुलकर नहीं बोल रहीं, वे सरकार से डर

रही हैं। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। अकेले भी रहेंगे तब भी आवाज बुलंद करेंगे।

 

प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो देशभर में एनआरसी की चर्चा फैलाते हैं, आज कहते हैं कि

इस पर कोई चर्चा ही नहीं हुई थी। ये देश आपको (सरकार) पहचान रहा है, आपकी कायरता को

पहचान रहा है और आपके झूठों से ऊब चुका है। आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा

See also  राहुल गांधी से चर्चा में नोबल विजेता अभिजीत बोले- लोगों को आर्थिक मदद दें सरकार, कर्ज भी माफ करें, तभी अर्थव्यवस्था में आएगी तेजी

रहा है।

 

हमें किसानों की आवाज को उठानी होगी। हमें अहिंसा की दिशा में आगे बढऩा होगा। हमें संगठन को

मजबूत करने की जरूरत है। गांव-गांव और कस्बों में जाकर लोगों की समस्याएं सुननी होंगी और उन्हें

हर संभव मदद देनी होगी। यूपी में अगला विधानसभा चुनाव अकेले लडऩे के लिए हमें तैयार रहना चाहिए।

15 उद्योगपतियों से कुछ नहीं मांगा जाएगा, सिर्फ गरीब लाइन में लगेगा

राहुल ने दिल्ली में कहा कि सीएए और एनआरसी के जरिए मोदी सरकार गरीबों को एक बार फिर लाइन

में खड़ा करना चाहती है। सरकार केवल अपने 15 उद्योगपति दोस्तों की मदद करना चाहती है। यह आम

लोगों के लिए दोहरा झटका है, क्योंकि गरीबों से दस्तावेज दिखाने को कहा जाएगा। दूसरी तरफ,

उद्योगपतियों से किसी दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी। यह असली मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की

कवायद है। यह नोटबंदी-2 है।

मोदी के वीडियो में ही डिटेंशन सेंटर की तस्वीरें : राहुल

इससे पहले राहुल ने एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने असम में बने डिटेंशन सेंटर की तस्वीरें पोस्ट की

See also  कोरोना का खौफ: शाही परिवार तक पहुंचा COVID-19, 150 लोग संक्रमित

थीं। भाजपा की तरफ से उन्हें झूठा बताने पर राहुल गांधी ने कहा- मैंने एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें नरेंद्र

मोदी कह रहे थे कि देश में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है। इसी वीडियो में आप डिटेंशन सेंटर की तस्वीरें देख सकते

हैं। अब तय कीजिए कि झूठ कौन बोल रहा है।

सोनिया गांधी ने दिल्ली मुख्यालय में फहराया तिरंगा

पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सोनिया गांधी ने दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस मौके पर राहुल

गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी, एके एंटनी समेत अन्य नेता मौजूद थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।