बिलासपुर। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।

शीतलहर और कंपकंपाने वाली ठंड की वजह से कनिष्ठ और वरीष्ठ दोनों तरह की शालाओं

के वक्त में बदलाव किया गया है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में सभी स्कूल के प्रधान पाठकों व प्राचार्यों को निर्देशित

किया गया है कि वो शाला के वक्त में तत्काल प्रभाव से बदलाव करें।ये आदेश 30 दिसंबर से 10

जनवरी तक के लिए प्रभावी है, लेकिन अगर ठंड के हालात ऐसे ही रहे, तो ये वक्त और भी बढ़ाया जा

सकता है।

 

जारी आदेश में दो पालियों में संचालित विद्यालयों में से कनिष्ठ विद्यालयों में सुबह साढ़े 8 बजे से

दोपहर साढ़े 12 बजे तक और वरिष्ठ विद्यालयों में दोपहर 12.45 से सायं 5 बजे तक कक्षाएं चलेगी।

वहीं एक पाली में संचालित स्कूलों की टाइमिंग पहले की भांति है। सुबह 10 बजे से 4 बजे तक स्कूल

See also  Amazon Great Indian Festival Sale : पहली बार 40,000 से भी कम कीमत पर बिकेगा iPhone 11... खरीदने का है मन तो इस दिन का करें इंतजार

में कक्षाएं लगा करेगी। ये आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय व अनुदान प्राप्त स्कूलों के

लिए लागू होगा।

 

 

 

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।