राजनांदगांव। जिले से 22 की दूरी पर वन चेतना मंगटा में बीती रात देखे गए शेर को पकडऩे की

तैयारी में वन विभाग जुट गया है। इस शेर को विभाग द्वारा लगातार ढूंढऩे का प्रयास किया जा रहा

हैं। वहीं वन विभाग के अफसरों ने आसपास के गांव में अलर्ट जारी किया दिया है। साथ ही आसपास

के गांव जोरातराई, मनगटा , मुढ़ीपार, झुराड़बरी, नवागांव में मुनादी भी करा दी गई है।

 

बता दें कि शुक्रवार को रात 10 बजे ग्रामीणों ने चेतना मंगटा में शेर को देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी

सूचना वन विभाग के अफसरों को दी। जानकारी मिलने पर विभाग मौके पर पहुंची और जांच के बाद इस बात

की पुष्ठि की है कि शेर इस क्षेत्र में आया है। इसके बाद से वन विभाग शेर को पकडऩे के लिए पूरी तरह तैयारी

करने में जुट गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also    नहीं चला PK का जादू, सिर्फ इतने सीटों पर बढ़त, जानें कांग्रेस का हाल

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।